ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

26 जून को पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, एक साथ 5 ट्रेनों को करेंगे रवाना

RANCHI: 12 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था। अब 26 जून को एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। पटना से रांच

26 जून को पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, एक साथ 5 ट्रेनों को करेंगे रवाना
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: 12 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था। अब 26 जून को एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। पटना से रांची के लिए शुरू होने वाले वंदे भारत को इसी दिन पटना से रवाना किया जाएगा। जिसके बाद इस ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 5 वंदे भारत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को अपने गन्तव्य स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। जिन 5 वंदे भारत को रवाना किया जाएगा उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर शामिल हैं। अब 26 जून का इंतजार लोग कर रहे हैं जिस दिन वे वंदे भारत में सफर करेंगे। 


वंदे भारत के किराये की बात करे तो एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये यात्रियों को देने होंगे। यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था ट्रेन में रखी गयी है। अलग से पेमेंट कर यात्री अपनी इच्छा अनुसार खाने का ऑर्ड कर सकते हैं। बता दें कि 12 जून को पटना से रांची तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ था तब यह ट्रेन पौने छह घंटे में ही पटना से रांची पहुंची थी। अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ट्रेन रांची पहुंची थी।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें