ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

IPS Deven Bharti: कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर, बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक

IPS Deven Bharti: आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की जांच का नेतृत्व कर चुके हैं. जानें कौन हैं देवेन भारती?

IPS Deven Bharti
कौन है देवेन भारती?
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPS Deven Bharti: मुंबई पुलिस को नया पुलिस आयुक्त मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे विवेक फनसालकर की जगह लेंगे, जो आज यानि बुधवार 30 अप्रैल को सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। भारती इस समय स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) के पद पर कार्यरत थे और उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रमोट करके यह नई जिम्मेदारी दी गई है।


देवेन भारती 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और महाराष्ट्र पुलिस में लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मुंबई की कानून व्यवस्था को लेकर कई बड़ी चुनौतियाँ सामने हैं। वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। फडणवीस जब 2014 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब भारती जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे और मुंबई की कानून-व्यवस्था को संभाल रहे थे।


देवेन भारती की नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। अब तक डीजी (डायरेक्टर जनरल) रैंक के अधिकारियों को ही मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया जाता रहा था, लेकिन इस बार सरकार ने इस पद का दर्जा घटाकर एडीजी (एडिशनल डीजी) स्तर कर दिया। चूंकि भारती वर्तमान में एडीजी रैंक पर हैं, यह बदलाव उन्हें यह पद सौंपने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। उनका डीजी रैंक में प्रमोशन अगस्त 2025 में प्रस्तावित है।


देवेन भारती को देशभर में तब पहचान मिली जब उन्होंने 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की जांच का नेतृत्व किया। वे उस समय क्राइम ब्रांच के डीसीपी थे और इस हमले के बाद मुंबई पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए और कई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ।


बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले देवेन भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनकी स्कूली शिक्षा झारखंड से हुई। उन्होंने मुंबई में डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच) और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) के रूप में कार्य किया है। वे राज्य एटीएस (एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड) के प्रमुख और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) भी रह चुके हैं। इन तमाम भूमिकाओं में उनके कार्य की सराहना हुई है।


देवेन भारती का कार्यकाल अभी लगभग तीन साल शेष है, और वे वर्ष 2028 में रिटायर होंगे। मुंबई जैसे महानगर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है, और सरकार को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें