ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

हाथ को मिला लेफ्ट का साथ, ममता और BJP का मिलकर करेंगे मुकाबला

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इस वक्त की ताजा खबर कोलकाता से आ रही है. वाम दलों ने ऐलान कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पश

हाथ को मिला लेफ्ट का साथ, ममता और BJP का मिलकर करेंगे मुकाबला
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इस वक्त की ताजा खबर कोलकाता से आ रही है. वाम दलों ने ऐलान कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक तरफ से लेफ्ट के लिए तृणमूल कांग्रेस से चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ऐसे में वाम दलों को लगता है कि अगर वह कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरे तो बेहतर नतीजे आ सकते हैं.

इसके पहले साल 2016 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तब भी वामदलों ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पिछले दफे तृणमूल कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई थी. पश्चिम बंगाल में लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा है कि बंगाल को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने के लिए हम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. विमान बोस ने कहा है कि हमारे और कांग्रेस के बीच एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कोई भ्रम नहीं है. विमान बोस ने आगे कहा है कि हम चुनाव साथ लड़ेंगे लेकिन अभी सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है.

बंगाल से आने वाले कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि दोनों पार्टियों ने नैतिकता के तौर पर मान लिया है कि एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा. राजनीतिक समीकरण अगर गठबंधन के साथ रहे तो हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं. सीट बंटवारे को कोई मुद्दा मानने से इनकार करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अभी बातचीत जारी है और अंतिम चरण में बातचीत पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें