ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल-कश्मीर में होगी बर्फबारी

Weather update: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और एमपी में मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है।

Weather update
दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Weather update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी हरियाणा में अच्छी धूप निकलने से मौसम में गर्माहट आ गई है। लेकिन सुबह शाम की ठंडक अभी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज यूपी हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद 31 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।  बताया जा रहा है क‍ि बारिश से उत्‍तर प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और ठंड दोबारा दस्‍तक देगी। 


आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ बारिश होगी।   इसके साथ ही हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बर्फबारी की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चार तटीय जिलों- तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले दो दिनों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें