ब्रेकिंग
Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

India-Pakistan Tension Over: भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर खत्म, 12 मई को फिर से बात करेंगे दोनों देशों के DGMO

India-Pakistan Tension Over: बीते 6 और 7 मई की मध्य रात्रि से शुरू हुई भारत और पाकिस्तान की लड़ाई 10 मई को अमेरिका की हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

India-Pakistan Tension Over
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

India-Pakistan Tension Over: बीते 6 और 7 मई की मध्य रात्रि से शुरू हुई भारत और पाकिस्तान की लड़ाई 10 मई को अमेरिका की हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है। भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी जानकारी दी है।


युद्ध विराम की जानकारी देते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि आज शाम पांच बजे से दोनों देश आकाश,जल और थल से तत्काल हमले रोक देंगें। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के अधिकारी 12 मई को फिर से बात करेंगे।


बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति जताई है। इसको लेकर सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर जानकारी दी। यह कदम तब उठाया गया जब दोनों देशों की सीमा पर एक दूसरे की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे थे। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ने लगी थी।


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें