ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

वक्फ बिल पर मुस्लिम संगठनों की धमकी का असर नहीं: JDU,चिराग, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन का ऐलान किया, सांसदों को व्हीप जारी

मोदी सरकार का वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश होगा. मुस्लिम संगठनों के विरोध और धमकियों के बावजूद जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा ने बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया है.

BIHAR
वक्फ बिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश होगा. लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे इस बिल को पेश किया जायेगा. इस बहुप्रचारित बिल पर अब तस्वीर साफ होती जा रही है. मुस्लिम संगठनों के तमाम धमकियों के बावजूद जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(रामविलास) ने वक्फ बिल का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. दोनों पार्टियों ने अपने सांसदों को व्हीप भी जारी किया है. यानि जो सांसद वोटिंग से गैरहाजिर रहेंगे, उनकी सदस्यता रद्द हो जायेगी.


जेडीयू करेगी समर्थन

दरअसल, वक्फ संसोधन बिल पर जेडीयू के स्टैंड को लेकर सवाल उठ रहे थे. बिहार के मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार के साथ साथ जेडीयू के दूसरे नेताओं से मिलकर वक्फ बिल का विरोध करने की अपील की थी. इसी मसले पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया था.


लेकिन इन तमाम विरोध को नजरअंदाज करते हुए जेडीयू ने वक्फ संसोधन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया है. दिल्ली में आज मीडिया से बात करते हुए जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वक्फ बिल में संसोधन किया जा रहा है. कांग्रेस के राज में भी वक्फ बिल में संसोधन किया गया था.


जेडीयू ने अपने सांसदों को वक्फ बिल पर चर्चा और वोटिंग के दौरान संसद में मौजूद रहने के लिए व्हीप जारी किया है. लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने इस संबंध में व्हीप जारी किया है. जेडीयू के स्टैंड से क्लीयर है कि वह लोकसभा औऱ राज्यसभा में वक्फ बिल के पक्ष में वोटिंग करने जा रही है.


चिराग की पार्टी ने भी व्हीप जारी किया

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी अपने सांसदों को व्हीप जारी किया है. पार्टी के संसदीय दल के मुख्य सचेतक अरूण भारती की ओर से जारी व्हीप में सभी सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने और सरकार के समर्थन में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है. लोजपा(रामविलास) के लोकसभा में पांच सांसद हैं.


उधर जीतन राम मांझी का पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा भी वक्फ संसोधन बिल का समर्थन करेंगे. लोकसभा में हम के एकमात्र सांसद खुद जीतन राम मांझी हैं. वे वक्फ संसोधन बिल का समर्थन करेंगे. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी के एक मात्र राज्यसभा सांसद है. राज्यसभा में वोटिंग के दौरान वे भी केंद्र सरकार के बिल का समर्थन करेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें