ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, 57 मजदूर बर्फ में दबे

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: चमोली में बद्रीनाथ धाम के पास एवलांच की चपेट में आकर 57 मजदूर बर्फ में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 47 की तलाश जारी है।

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst
एवलांच की चपेट में आकर 57 मजदूर बर्फ में दब गए
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम के पास एवलांच की चपेट में आकर 57 मजदूर बर्फ में दब गए। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर के फटने से ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर काम कर रहे मजदूर बर्फ के नीचे दब गए हैं। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद बर्फ के नीचे हाईवे में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए। हालांकि घटना के बाद कुछ मजदूर खुद निकल गए। वहीं हादसे के बाद बीआरओ और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।


खबरों के मुताबिक इस हाईवे के निर्माण में लगे हुए 57 मजदूर दबे थे। इस घटना के बाद चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात शुरू करने के अलावा क्षतिग्रस्त बिजली के लाइनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें