ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में फिर हादसा, चट्टान गिरने से हेमकुंड साहिब जाने वाला इकलौता पुल टूटा

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में फिर हादसा हुआ है। यहां के गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल टूट गया है।

Chamoli News
चट्टान गिरने से हेमकुंड साहिब जाने वाला इकलौता पुल टूटा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां के गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल टूट गया है। आपको बता दें कि चमोली जिले में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है। अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिरने से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जाने वाला पैदल पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद हेमकुंड साहिब और विश्व धरोहर फूलों की घाटी जाने का मार्ग बाधित हो गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर पुल पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई तीर्थयात्री या स्थानीय व्यक्ति पुल पर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।


आपको बता दें कि सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खुलने वाले हैं। ऐसे में यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस पुल के टूटने से अब यात्रा पर असर पड़ सकता है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुल की मरम्मत या फिर पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो सके।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें