ब्रेकिंग
MUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक, ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर

कार सवार महाकुंभ के संगम में गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। तभी ट्रेलर ने सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 3 की हालत गंभीर बनी हुई है.

ACCIDENT
6 लोगों की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

up road accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और ट्रेलर की टक्कर में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग की है जहां रविवार की शाम करीब 7:30 बजे एक ट्रेलर और कार की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ संगम में स्नान करने जा रहे थे। तभी यूपी के सोनभद्र में हादसे के शिकार हो गये। बताया जाता है कि चोपन की तरफ से रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते कार से टकरा गया। 


टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गये और उसमं सवार चार लोगों की मौत हो गयी। वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे का शिकार पैदल जा रहा युवक भी हो गया। उसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में  लिया जिससे उसकी भी मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान कार सवार छत्तीसगढ़ निवासी 40 वर्षीय असलम खलीफा, 45 वर्षीय रवि मिश्रा, ट्रक चालक 40 वर्षीय उमाशंकर पटेल ऊर्फ गुड्डू मिर्जापुर, इसके अलावे तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें