up news: कहते हैं सरकारी नौकरी लगना भगवान से भेंट होने के समान है। जिस किसी को भी सरकारी नौकरी लग जाती है घर में खुशियां छा जाती है। लेकिन आज कुछ जगहों से ऐसी खबरें आती है जिसे जानकार हैरानी होती है क्योंकि सरकारी नौकरी की वजह से परिवार भी बिखरने लगा है। दरअसल एक पत्नी को जब सरकारी नौकरी लगी तब उसने पति का साथ ही छोड़ दिया।
सरकारी नौकरी लगने के बाद महिला ससुराल छोड़कर मायके चली गयी अब वही रहकर वो ड्यूटी पर जाएगी। पति का आरोप है कि वापस ससुराल लौटने के लिए पत्नी ने एक करोड़ रुपये की मांग की है। कहा है कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं मिलेगा तब तक वो ससुराल नहीं जाएगी। जब ससुरालवालों ने इस बात का विरोध किया तब उसने झूठे केस में उन्हें फंसाने की धमकी दे दी।
यह मामला यूपी के कानपुर स्थित नौबस्ता हंसपुरम का है जहां सरकारी नौकरी के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पैदा हो गयी। जिसके बाद पत्नी को नौकरी लगने की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। बताया जाता है कि पीड़ित पति बजरंग भदौरिया प्राइवेट स्कूल के मैनेजर है। साहिबाबाद की रहने वाली लक्षिता के साथ 22 फरवरी 2023 को उनकी शादी हुई थी। कुछ महीने पहले ही दिल्ली के सरकारी स्कूल में लक्षिता को टीचर की नौकरी लग गई।
सरकारी नौकरी लगने के बाद लक्षिता ससुराल छोड़ मायके चली गयी कहने लगी कि अब यही से वो बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाया करेगी। उसने पति को भी छोड़ दिया और खुद मायके चली गयी। जब पति और ससुराल वालों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वो झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। पीड़ित पति बजरंग का आरोप है कि जबसे नौकरी लगी पत्नी बदल गयी। 12 दिसंबर को माता-पिता और भाई को लेकर मेरे स्कूल में आई और मारपीट करने लगी। एक करोड़ रुपये मांगने लगी। कहने लगी कि एक करोड़ दो तभी तुम्हारे घर आऊंगी। हाल ही में वो ससुराल आकर बेवजह झगड़ने लगी। इस मामले में पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले जांच कर रही है।



