ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

UP News: महाकुंभ से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, महिला की मौत; ड्राइवर बेहोश

UP News: महाकुम्भ से बनारस लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में सड़क पर पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गई. वहीँ हादसे के बाद ड्राइवर भी अचेत हो गया.

Road accident
Road accident
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP News: वाराणसी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रयागराज में लगे महाकुंभ से यात्रियों को लेकर वाराणसी लौट रही रोडवेज की बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई. मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा चौराहे के समीप बस ने अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां खड़ी मालवाहक में टक्कर मारते हुए पैदल जा रही महिला को रौंद दिया. इसके बाद सड़क किनारे नीम के विशाल पेड़ से जा टकराई. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. बस का चालक भी सीट पर अचानक अचेत हो गया. बस की चपेट में आई महिला की अस्पताल में मौत गई. महिला की शिनाख्त कैंट थानाक्षेत्र के फुलवरिया सरैयां निवासी 24 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी अमित सिंह उर्फ आजाद के रूप में हुई है.

सूचना पाकर मौके पर यातायात निरीक्षक जितेंद्र यादव, मडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, लहरतारा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव पहुंच गए और रूट डायवर्जन कर लोगों को किसी तरह जाम से निजात दिलाया. घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया. मडुवाडीह थाना प्रभारी भारत उपाध्याय के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने से घटना हुई.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें