ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है

एक महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को ऐसा पत्र लिखा जिसकी चर्चा अब शुरू हो गयी है। दरअसल उसकी इच्छा महिला से पुरुष बनने की है। इसलिए लिंग परिवर्तन कराने के लिए उसने इजाजत मांगी है। उसने कहा कि सर मुझे पुरुष बनना है।

police
महिला सिपाही की मांग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

female constable demand : महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर ऐसी मांग रख दी है कि अधिकारी भी उसकी इस मांग से हैरान हैं। आप भी सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे।  दरअसल महिला कॉन्स्टेबल अपना लिंग परिवर्तन कराना चाहती है इसके लिए उसने पुलिस मुख्यालय से इजाजत मांगी है। 


दरअसल हैरान करने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। जहां नौहझील इलाके की रहने वाली महिला दिल्ली पुलिस में  2010 बैच की कॉन्स्टेबल है। महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर अजीबोगरीब मांग रखी है। महिला सिपाही अपना लिंग चेंज करवाना चाहती है इसके लिए उसने डिपार्टमेंट से इजाजत मांगी है। उसके आवेदन को पढ़कर पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गये। 


वही साथ काम करने वाले पुलिस कर्मी भी सोच में पड़े हुए हैं कि आखिर इस तरह की मांग क्यों की गयी? दिल्ली पुलिस मुख्यालय को महिला सिपाही ने जो आवेदन दिया है उसमें इस बात का जिक्र है कि वो महिला से पुरुष बनना चाहती है। लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति मांगी है। 


पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यूपी के मथुरा SSP से इस संबंध में बातचीत की और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उक्त महिला सिपाही के गांव पहुंची है। महिला सिपाही से मिलकर  उनसे बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय इस मामले पर कार्रवाई करेगी।   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें