ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Tunnel Collapsed: निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढहा, आधा दर्जन मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tunnel Collapsed: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा धंसने से उके मलबे में 6 मजदूर दब गए हैं। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Tunnel Collapsed
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tunnel Collapsed: बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है, जहां नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा अचानक धंस गया। इस घटना में 6 मजदूर मलबे में दब गए हैं। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि मलबे में आधा दर्जन मजदूर फंसे हैं या उससे अधिक मजदूर मलबे में दबे हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा नागरकुरनूल के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर के निर्माणाधीन हिस्से में हुआ है। नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया है। निर्माण कंपनी की टीम सुरंग के भीतर गई है और छानबीन कर रही है। टनल के मलबे में 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।


मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संबंधित जिले के डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें