ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

TTE Attacks Loco Pilot: बर्थ को लेकर हुआ विवाद, TTE ने लोको पायलट को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

TTE Attacks Loco Pilot: महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर टीटीई और लोको पायलट के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बर्थ को लेकर हुई कहासुनी के बाद टीटीई ने लोको पायलट को सूटकेस की चैन से बुरी तरह पीटा।

 TTE Attacks Loco Pilot
TTE ने लोको पायलट को जमकर पीटा
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

TTE Attacks Loco Pilot: खबर महाराष्ट्र से है, जहां बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर टीटीई और लोको पायलट के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बर्थ को लेकर हुई कहासुनी के बाद टीटीई ने लोको पायलट को सूटकेस की चैन से बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद लोको पायलट संगठन भड़क गया है।


खबरों के मुताबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मौजूद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर टीटीई (TTE) और लोको पायलट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई ने लोको पायलट पर सूटकेस की चैन से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीटीई लोको पायलट को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। पिटाई के कारण लोको पायलट घायल हो गया है। यह घटना बीती रात करीब 12 बजे बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर हुई।


बताया जा रहा है कि नवजीवन एक्सप्रेस के आने के दौरान बर्थ को लेकर टीटीई और लोको पायलट के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। लोको पायलट अंकित बैरागी को अतिरिक्त सेवा के लिए ट्रेन नंबर 12656 नवजीवन एक्सप्रेस से बडनेरा जाना था। उन्होंने अधिकृत पास लेकर ट्रेन के 3AC कोच के टीटीई इंद्रजीत मीणा से सीट देने की मांग की। लेकिन टीटीई ने सीट उपलब्ध न होने की बात कही। जब लोको पायलट ने इसे लिखित में देने को कहा तो टीटीई भड़क गया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।


देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि टीटीई इंद्रजीत मीणा ने अपना आपा खो दिया और अपने सूटकेस की चैन निकालकर लोको पायलट पर हमला कर दिया। लोको पायलट ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन टीटीई लगातार उन पर वार करता रहा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। इस मामले में जीआरपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, हालांकि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें