Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। इसमें 182 यात्री बंधक बनाए गए हैं, जबकि 20 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और एक ड्रोन को गिराने का दावा किया गया है।
BLA की पाक सरकार को खुली चेतावनी
BLA ने शहबाज सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना उनके खिलाफ कोई एक्शन लेती है, तो वे सभी बंधकों को मार देंगे। BLA ने अपने लड़ाकों के रिहाई के बदले इन बंधकों की अदला-बदली करने के लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
एयर स्ट्राइक की तैयारी में पाकिस्तानी सेना
मिली जानकारी के अनुसार, BLA ने धमकी दी है कि अगर पाक सेना की एयर स्ट्राइक नहीं रुकी, तो अगले एक घंटे में सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। पाकिस्तान सेना इस खतरे से निपटने के लिए एयर एसेट तैनात कर रही है और एयर स्ट्राइक की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तानी सेना और पुलिस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।





