ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

अखिलेश यादव को जान से मारने की मिली धमकी, कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी मिलने के बाद कार्यकर्ता काफी गुस्सें में है, वो पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि हम हंगामा खड़ा नहीं करना चाहते हैं लेकिन यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब हम आंदोलन करेंगे।

UP POLITICS
गोली मारने की धमकी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक युवक ने गोली मारने की धमकी दी है। युवक ने यह धमकी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। अपने नेता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने थाने में इस बात की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 


अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी मिलने की बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर शनिवार को करीब एक बजे अमरेंद्र प्रताप सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी गयी है। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। 


अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कार्यकर्ता काफी गुस्सें में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तां का कहना है कि हम अनुशासित पार्टी है। हम कोई हंगामा खड़ा नहीं करना चाहते हैं लेकिन यदि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की तब हम आंदोलन करने के बाध्य हो जाएंगे। सपा कार्यकर्ताओं ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें