ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

गर्लफ्रेंड के लिए ‘वीरू’ बना युवक, मोबाइल टावर पर चढ़कर बोलने लगा..जब तक बसंती नहीं मिलेगी, नीचे नहीं उतरूंगा!

युवक गर्लफ्रेंड के साथ रहने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा था. वह बार-बार कह रहा था कि जब तक मुझे मेरी बसंती नहीं मिल जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत को देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

mobile tower per chadha youvak
मोबाइल टावर चढ़ गया युवक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VIDEO VIRAL: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने मशहूर फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह व्यवहार करते हुए बार-बार कहा कि जब तक उसकी ‘बसंती’ यानी प्रेमिका नहीं मिलेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।


इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन मोबाइल टावर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू की तरह बर्ताव करने लगा।


युवक गर्लफ्रेंड के साथ रहने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा था. वह बार-बार कह रहा था कि जब तक मुझे मेरी बसंती नहीं मिल जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत को देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीओपी और थाना प्रभारी ने उसे समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वो देर रात मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा और लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा।


युवक की पहचान रोहन कश्यप के रूप में हुई, जो देर रात टावर पर चढ़ गया था और लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था। वह टावर पर बैठा रहा और अपनी जिद पर अड़ा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने में घंटों मशक्कत की, जिसके बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले की पुष्टि मैनपुर थाना प्रभारी शिव हुड़ा ने की है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं और उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें