ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने अमित शाह को घटनास्थल पर जाने को कहा है। वही घटना के बाद अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई।

jammu attack
आतंकियों की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

pahalgam terror attack: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से आ रही है जहां आतंकियों ने हमला बोला है। नाम पूछकर लोगों को गोरी मारी है। इस दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। वही कई लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। 


आतंकी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टूरिस्ट से नाम पूछकर सिर में आतंकवादियों ने गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। 


घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि हमला उस वक्त हुआ जब एक महिला अपने पति के साथ भेलपूरी खा रही थी। तभी आतंकी करीब आकर पूछने लगा तुम मुस्लिम हो? फिर गोली मार दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बुरी तरह से घायल वह शख्स दिखाई दे रहा है जिसे आतंकियों ने गोली मारी। उसकी पत्नी लोगों से पति को बचाने की गुहार लगाती दिख रही है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 


इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने अमित शाह को घटनास्थल पर जाने को कहा है। वही घटना के बाद अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई जिसमें आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग से वर्चुअली जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जुड़े हुए थे। आतंकी घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुई। 


पहलगाम के बैसरन में टूरिस्ट पहाड़ के ऊपर घुड़सवारी कर रहे थे तभी पर्यटकों पर आतंकवादियों ने गोलियां दाग दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गयी। पर्यटक वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। आतंकी हमला ऐसे समय पर हुआ जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें