ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : कट गए, मर गए, गिर गए..1 घंटे भीड़ में दबे रहे..मुश्किल से जिंदा बचे..चश्मदीद ने बताई भगदड़ की दर्दनाक कहानी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों ने भगदड़ की दर्दनाक कहानी बताई है।

Stampede at New Delhi Railway Station
Stampede at New Delhi Railway Station
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक ही प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गई। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि स्टेशन पर प्रयागराज में महाकुंभ जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ उमड़ी थी, तभी भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। चश्मदीदों ने भगदड़ की भयावह कहानी बताई है। एक चश्मदीद ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गंदी स्थिति थी, लोग ट्रेन के आगे गिरे, कट गए, दब गए...प्रशासन आया और सबको भरकर ले गया। 


वहीं प्रयागराज जाने वाले एक दूसरे यात्री ने बताया कि, वे अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे थे, उनका 12583 ट्रेन में टिकट था और B2 में रिजर्वेशन था। 10.40 की गाड़ी थी और वो लोग 8.30 बजे स्टेशन आ गए थे..लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी..गंदी स्थिति थी..जिसके बाद अचानक भगदड़ हुई और लोग ट्रेन के आगे गिरे। उन्होंने बताया कि कितने लोग गिरे पता नहीं..लोग ट्रेन के आगे गिर गए, कट गए, दब गए, मर गए। प्रशासन आया एक बार में ही सबको भरकर ले जाया गया। चश्मदीद ने आगे बताया कि 14 और 15 नंबर प्लेटफॉर्म पर बहुत गंदी स्थिति थी। 


एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि हम एक घंटे तक भीड़ में दबे रहे, बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी एक महिला यात्री ने कहा कि यहां पैर रखने की जगह भी नहीं थी। जिनका टिकट नहीं था वो आराम से जाकर ट्रेन में बैठे थे, औऱ जिनका टिकट था वो बाहर खड़े थे। एक दूसरे चश्मदीद ने बताया कि मैं अंदर ही था जब भगदड़ मची, लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए..धक्कामुक्की हो गई..मैं तो सीढ़ियों से दूर हट गया, लोगों ने धक्का मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना की सूचना रात 9:55 बजे मिली। भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल लोगों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें