ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

'Poor लेडी..राष्ट्रपति थक गई थीं'...द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने ये क्या कहा दिया

New Delhi: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अजीबोगरीब टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady कह डाला।

sonia gandhi calls president poor lady

31-Jan-2025 01:30 PM

By KHUSHBOO GUPTA

New Delhi: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अजीबोगरीब टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा है।  दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady कह डाला।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर कहा कि झूठे वादे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा। इस पर सोनिया गांधी कहती हैं-पुअर लेडी... राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं।

 

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में भी जिक्र किया।