ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बेटे का हुआ 22 हजार का चालान तो भड़के अमानतुल्लाह खान, कहा- SHO के खिलाफ कराऊंगा FIR

Amanatullah Khan son misbehaved: बेटे का 22 हजार का चालान कटने पर आप विधायक अमानातुल्लाह खान भड़क गये हैं। उन्होंने एसएचओ के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।

Amanatullah Khan son misbehaved
बेटे के बचाव में उतरे विधायक
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amanatullah Khan son misbehaved: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर दिल्ली के जामिया नगर थाने की पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से बाइक चलाने का आरोप लगाकर चालान करते हुए बाइक को सीज कर दिया है। अब  इस पर अमानतुल्लाह खान भड़क गये हैं। उन्होंने कहा है कि ये सब किसके इशारे पर किया जा रहा है, हर कोई जानता है। बेटे पर हुई कार्रवाई के बाद अमानतुल्लाह खान ने कहा कि गली में बाइक चलाने पर 22 हजार रुपए का चालान हुआ है। मैं इसमें कानूनी कार्रवाई करूंगा, SHO ने वीडियो बनाया है और फिर वायरल किया है। SHO किस लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सभी ने सुना है। 


आपको बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। दिल्ली पुलिस के साथ विधायक के बेटे ने बदतमीजी की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर उन्होंने दो युवकों को रोका। उनमें से एक ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है।  दिल्ली पुलिस ने उसकी गाड़ी का चालान भी किया ।


पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान दो लड़के बाइक पर मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे और रॉन्ग साइड बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। इस पर जब पुलिस ने रोका तो उनमें से एक ने बदसलूकी करते हुए कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है। पुलिस ने जब विधायक के बेटे से लाइसेंस और RC की मांग की तो उसके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं था।  दिल्ली पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि हमारे पापा विधायक हैं, ऐसे कैसे चालान काट दोगे। उसके बाद उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और उनकी बात SHO से कराई। बाद में  दोनों लड़के अपना नाम-पता बताए बगैर चले गए।


वहीं विधायक के बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाइक को इसलिए रोका गया क्योंकि इसपर आम आदमी पार्टी का चिन्ह था। पुलिस के द्वारा लाइसेंस और आरसी मांगने पर विधायक का बेटा बाइक छोड़कर वहां से बिना अपना नाम-पता बताए चला गया। अमानतुल्लाह खान के बेटे की बुलेट बाइक दिल्ली पुलिस ने जब्त कर ली और मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताने वाले शख्स पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें