ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

पुलवामा में शहीद हुए जवान के 2 बच्चों को अपने स्कूल में फ्री में पढ़ा रहे हैं वीरेंद्र सहवाग, शेयर की फोटोज

DELHI: आज ही के दिन एक साल पहले पुलवामा हमले में देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला

पुलवामा में शहीद हुए जवान के 2 बच्चों को अपने स्कूल में फ्री में पढ़ा रहे हैं वीरेंद्र सहवाग, शेयर की फोटोज
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: आज ही के दिन एक साल पहले पुलवामा हमले में देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमले की पहली बरसी पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. हमले में शहादत देने वाले देश के वीर जवानों को नम आंखों से लोग याद कर रहे हैं. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों में से 2 के बेटों को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गोद लिया है.


दो बच्चों को सहवाग झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में फ्री पढ़ा रहे हैं. सहवाग ने आज ट्विटर पर उन दोनों बच्चों की फोटोज शेयर की हैं. इनमें एक बच्चा बल्लेबाजी करता दिख रहा है जबकि दूसरा गेंदबाजी करते नजर आ रहा है. शहीद जवान के दोनों बच्चे सेना में जाना चाहते हैं. सहवाग के स्कूल में रहकर दोनों बच्चे सेना में भर्ती के लिए भी तैयार हो रहे हैं. 


यूपी के इटावा के रहने वाले शहीद सैनिक रामवकील का 11 साल का अर्पित क्लास 6 में पढ़ता है वहीं झारखंड के रांची निवासी शहीद जवान विजय का 10 साल का बेटा राहुल क्लास 4 में पढ़ाई कर रहा है. एक साल पहले दोनों बच्चों का दाखिला सहवाग के बोर्डिंग स्कूल में हुआ था. आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवान के बच्चों को अपने बोर्डिंग स्कूल में  फ्री एजुकेशन देने की घोषणा की थी. जिसके बाद अर्पित और राहुल के परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया और तब से ही दोनों बच्चे सहवाग के स्कूल में पढ़ रहे हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें