ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Road Accident: दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल; ट्रक से ऑटो पर गिरे रेलवे ट्रैक के रॉड

Road Accident: तेलंगाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई. मृतकों में एक बच्चा और चार महिला समेत दो पुरुष शामिल हैं. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

road accident in telangana
सात लोगों की गई जान
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: तेलंगाना के वारंगल जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। वारंगल-मामुनूर रोड पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास एक लॉरी और दो ऑटो रिक्शा आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण लॉरी में लदे लोहे के रॉड थे, जो रेलवे ट्रैक पर बिछाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। लॉरी चालक ने ऑटोरिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कारण लॉरी असंतुलित हो गई और लोहे के रॉड ऑटो रिक्शा पर गिर गए। हादसे में चार महिलाओं और एक बच्चे समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण लॉरी चालक का लापरवाही से वाहन चलाना था। चालक नशे की हालत में था और तेज गति से वाहन चला रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला कलेक्टर और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे लोहे के रॉड को भारी क्रेन की मदद से हटाया गया और लॉरी को वहां से हटाया गया। पुलिस ने लॉरी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें