ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Seema Haidar: ‘जल्द दूंगी गुड न्यूज़’, सीमा हैदर का नया सस्पेंस, वीडियो जारी कर किया बड़ा इशारा

Seema Haidar: सीमा हैदर ने एक बार फिर से नया सस्पेंस क्रिएट कर दिया है. सीमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं.

Seema Haidar
सीमा हैदर देंगी गुड न्यूज
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Seema Haidar: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव के बीच लंबे समय तक चुप्पी साधे रहने के बाद, सीमा हैदर ने रविवार रात एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द एक "गुड न्यूज़" देने जा रही हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह गुड न्यूज क्या है।


वीडियो में सीमा सचिन मीणा के पास बैठी हुई दिखाई देती हैं, जो बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि, “मैं आपको बहुत जल्द गुड न्यूज़ देने वाली हूं। गुड न्यूज़ तो है, लेकिन मैं थोड़ा लेट देना चाहती हूं। वह क्या है, वह आपको जल्द ही पता चलेगा। यह बहुत अच्छी बात है। जो मुझे प्यार करते हैं, वे खुश होंगे, और जो हेटर्स हैं, उनसे क्या उम्मीद!"


बता दें कि सीमा हाल ही में सचिन मीणा की बेटी को जन्म दे चुकी है। उनकी गतिविधियां भारत में लंबे समय से विवादों में रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर से पहले भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसी के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस क्यों नहीं भेजा गया, जबकि वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुकी थीं।


हालांकि, सीमा का मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है और इसी कारण वह ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के घर पर ही रह रही हैं। पहल्गाम हमले के बाद सीमा हैदर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन सीजफायर और स्थिति सामान्य होने के बाद अब वह दोबारा एक्टिव हो गई हैं। उनका यह हालिया लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर यह "गुड न्यूज़" क्या हो सकती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें