ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया, अमित शाह ने कहा..हथियार बदलाव नहीं ला सकता

पिछले 10 दिनों में ही सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में 2025 में अभी तक 134 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।

NAXALI
नक्सली ढेर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षाबलों ने सुकमा-बीजापुर में 18 नक्सलियों को मार गिराया है। 25 लाख का इनामी बुधरा को भी मार गिराया है। बुधरा की तलाश काफी दिनों से पुलिस को थी। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 18 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों में 11 महिलाएं शामिल हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि हथियार बदलाव नहीं ला सकता।  31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। 


सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसमें विशेष जोनल कमेटी सदस्य और दरभा डिवीजन का सचिव कुडामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा 25 लाख का इनामी था।


2013 में हुए झीरम घाटी हमला सहित कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड बुधरा ही था। मुठभेड़ में 4 एरिया कमेटी सदस्य भी मारे गये। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में ही सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में 2025 में अभी तक 134 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें