desk: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है जो सुरक्षाबलों की कामयाबी से जुड़ी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर जिले स्थित जंगल में यह कार्रवाई की गयी है।
नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में राज्य पुलिस के तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, कोबरा की पांच बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान शामिल थे। नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन अभी भी चलाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के जंगल में गुरुवार को पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। रुक-रुककर दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। बस्तर IG सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की।
बताया जाता है कि 12 नक्सलियों मारे गये हैं वही करीब 1500 जवानों ने कई नक्सलियों को घेर रखा है। इस जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की खबर है। बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। गुरुवार की दोपहर बीजापुर के बासागुड़ा थाना इलाके में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



