ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

संजय निरुपम ने उठाया सैफ पर सवाल..कहा- '2.5 इंच अंदर चाकू घुसा फिर भी 5 दिन में इतने फिट कैसे'

Saif Ali Khan Attack Case: शिवसेना (शिंदे) नेता ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर सवाल उठाया है। संजय निरुपम ने कहा कि 2.5 इंच का चाकू घुसा, ऑपरेशन हुआ लेकिन अस्पताल से सैफ उछलते-कूदते हुए निकले। 4 दिन में कोई इतना ठीक कैसे हो सकता है।

Saif Ali Khan Attack Case
संजय निरुपम का सैफ से सवाल
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह पहली बार मीडिया और प्रशंसकों के सामने आए। इस दौरान अभिनेता ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। जिसके बाद सैफ के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। लेकिन शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ पर सवाल उठाया है।


संजय निरुपम ने सैफ अली खान का वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच दिन में अस्पताल से निकलते ही इतने फिट कैसे? संजय निरुपम ने पूछा,'डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था। संभवत: अंदर ही फंसा था। लगातार छह घंटे ऑपरेशन चला और यह सब 16 जनवरी की बात है। आज 21 जनवरी है। अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ पांच दिन में? कमाल है।' संजय निरुपम से कहा, 'सबसे पहली बात है कि सैफ अली खान के परिवार के प्रति मेरी हमदर्दी है। लेकिन सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो पूरी सरकार पर सवाल खड़ा किया गया। मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे, मुंबई पुलिस को निकम्मा कहा गया। फिल्म जगत के बड़े-बड़े लोगों ने सवाल उठाए। मुख्यमंत्री के गृह विभाग को सवालों के घेरे में लिया गया।'


संजय निरुपम ने सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान पर भी सवाल उठाया और कहा,'मुंबई के लोग सचमुच डरे हैं। उन्हें बाहर आकर सच्चाई बतानी पड़ेगी। सैफ अली खान और करीना कपूर को बाहर आकर पर्दे के पीछे की सच्चाई बतानी चाहिए। वह बोलकर पीछे नहीं हट सकतीं कि स्टॉप दिस नॉनसेंस, मेरे परिवार को अकेले छोड़ दो। मुंबई के लोगों को जवाब चाहिए।'

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें