ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

RSS: ‘सोने की चिड़िया’ नहीं, भारत को अब ‘शेर’ बनना है, दुनिया को सिर्फ शक्ति की भाषा समझ आती है: मोहन भागवत

RSS: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने केरल में कहा है कि भारत को अब ‘सोने की चिड़िया’ नहीं, ‘शेर’ बनना है। शिक्षा का उद्देश्य आत्मनिर्भरता और शक्ति, न कि सिर्फ नौकरी। ‘भारत’ नाम की पहचान बरकरार रखने की करी अपील।

RSS
RSS प्रमुख मोहन भागवत
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 27 जुलाई को केरल के कोच्चि में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित शिक्षा सम्मेलन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत को अब ‘सोने की चिड़िया’ नहीं, बल्कि ‘शेर’ बनना है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि दुनिया केवल शक्ति की भाषा समझती है और भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और सुरक्षा के लिए शक्तिशाली बनना होगा।


भागवत ने इस दौरान शिक्षा के उद्देश्य पर बल देते हुए कहा है कि इसका लक्ष्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि व्यक्तियों को आत्मनिर्भर और हर परिस्थिति में दृढ़ता से सामना करने में सक्षम बनाना होना चाहिए। भागवत ने भारतीय शिक्षा प्रणाली की प्राचीन परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दूसरों के लिए जीने और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित किया करती थी।


उन्होंने आधुनिक शिक्षा पर चिंता जताई है कि यदि यह स्वार्थ को बढ़ावा देती है तो यह सच्ची शिक्षा नहीं है। शिक्षा को व्यक्ति को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना चाहिए, बल्कि नैतिक और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने वाला बनाना है।


मोहन भागवत ने ‘भारत’ नाम की पहचान पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भारत’ एक व्यक्तिवाचक संज्ञा है, जिसका अनुवाद ‘इंडिया’ के रूप में नहीं करना चाहिए क्योंकि यह इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गरिमा को कम करता है। साथ ही भागवत ने चेतावनी भी दी कि अपनी पहचान खो देने से कोई भी देश, चाहे उसके पास कितने ही गुण हों, वैश्विक सम्मान और सुरक्षा हासिल नहीं कर सकता।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें