ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Road Accident: सड़क हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पति..पत्नी और बेटी की मौत

Road Accident: यूपी के मुरादाबाद में ऑल्टो कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road Accident
हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर अवैध रूप से लकड़ी भरकर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक पूरे परिवार की जिंदगी छीन ली। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


दरअसल बिजनौर के शिवाला कला में रहने वाले कविराज ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपनी पत्नी, बेटी और तीन अन्य परिजनों के साथ अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे। देर रात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बिजनौर जा रहे थे। जब कविराज कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके के सरकंडा परम के पास पहुंचे, वहीं मोड़ पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई।


इस हादसे में कविराज, उसकी पत्नी मंजू यादव, बेटी आराधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कविराज के भाई की बेटी, 12 साल का बेटा और एक अन्य परिजन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की गश्त टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे का कारण बनी ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें