ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Corona Advisory: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख अलर्ट हुई सरकार, Covid-19 को लेकर एडवाइजरी जारी

Corona Advisory: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर दिल्ली की सरकार अलर्ट हो गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है और तैयार रहने को कहा है.

Corona Advisory
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Corona Advisory: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी पॉजिटिव सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा गया है।


इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब तक दिल्ली में कोरोना के 23 नए केस सामने आए हैं, जो निजी लैब्स से रिपोर्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह जांच रही है कि ये मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से आए हैं, यह एक अलग मुद्दा है।


तैयारी के संबंध में उन्होंने बताया, हमने सभी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट्स और डॉक्टर्स की टीमों से बातचीत कर ली है। दिल्ली सरकार हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार और सतर्क है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह वैरिएंट अब तक केवल एक सामान्य फ्लू जैसा ही प्रतीत हो रहा है। बाकी की रिपोर्ट आने के बाद हम स्थिति स्पष्ट करेंगे। अभी के 23 मरीज सभी स्थिर हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि सभी अस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए आठ वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिदिन निरीक्षण करते हैं और रिपोर्ट देते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें