ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

राजस्थान में पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Rajasthan Accident News: राजस्थान के नागौर में घने कोहरे के कारण ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 Rajasthan Accident News
राजस्थान में हादसा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajasthan Accident News: राजस्थान के नागौर जिले में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया है।  आज सुबह ट्रक और पिकअप आमने सामने से टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नागौर शहर के आसपास आज सुबह काफी कोहरा छाया हुआ था। सुबह के समय 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी थी। नागौर से करीब 20 किलोमीटर दूर यह हादसा मूंडवा और भडाणा के बीच स्थित बड़माता मंदिर के सामने हुआ।


बताया जा रहा है कि ट्रक और पिकअप आमने सामने टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन बुलाकर पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पिकअप सब्जी से भरी हुई थी। पिकअप में कुल 6 युवक सवार थे जो कि कुचेरा के रहने वाले थे। इस हादसे में पिकअप सवार सभी युवकों को गंभीर चोटें लगी। घायलों को तुरंत मुंडवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें