ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहे 7 दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की दर्दनाक मौत

चारों मृतक रांची और रामगढ़ के रहने वाले थे। झारखंड से कार पर सवार होकर 7 दोस्त प्रयागराज गये हुए थे। जहां महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे।

ACCIDENT
दर्दनाक हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

prayagraj hadsa: यूपी के प्रतापगढ़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाकर घर लौट रहे 7 दोस्त जिस कार पर सवार थे वह हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में 4 युवकों की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पाल में भर्ती कराया गया है। 


चारों मृतक रांची और रामगढ़ के रहने वाले थे। झारखंड से कार पर सवार होकर 7 दोस्त प्रयागराज गये हुए थे। जहां महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। प्रयागराज से कार झारखंड के लिए रवाना हुई थी लेकिन तभी प्रतापगढ़ में बबुरहा मोड़ के पास कार के ड्राइवर को झपकी आ गयी जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। 


इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। इस घटना से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतकों की पहचान भदानीनगर गिलास फैक्ट्री निवासी 26 वर्षीय अभिषेक कुमार ओझा, रांची निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार, भुरकुंडा निवासी 26 वर्षीय सौरभ गुप्ता और भदानीनगर निवासी ड्राइवर 30 वर्षीय सानाउल्ला के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रांची निवासी रोहित कुमार सिंह, भुरकुंडा निवासी आकाश और 22 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें