ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Aircraft Crash: भारतीय वायुसेना का ट्रेनी माइक्रोलाइट विमान क्रैश, शहर के बीच तालाब में गिरने से बड़ा हादसा टला

Aircraft Crash: प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीच तालाब में गिर गया। हादसे में दो पायलट सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है।

Aircraft Crash
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालाब में जा गिरा। 


यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में हुआ। विमान के गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान सामान्य रूप से उड़ान भर रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आते हुए तालाब में गिर पड़ा। 


हादसे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। चश्मदीद पदम सिंह ने बताया कि वे स्कूल परिसर में मौजूद थे, तभी रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनाई दी। 


आवाज की दिशा में दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग तालाब की दलदल में फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तालाब में उतरकर तीन लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव कार्य संभाला।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें