ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

गोद में उठाया...दूध पिलाया, शेर के बच्चों को PM का प्यार, शावकों को दुलारते नजर आए प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi at Vantara: पीएम मोदी ने गुजरात में वनतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शावकों को गोद में उठाया और उन्हें दूध पिलाया।

 PM Modi at Vantara
शावकों को दुलारते नजर आए प्रधानमंत्री मोदी
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi at Vantara: अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने  जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव बचाव, पुर्नवास एवं संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। वनतारा दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा रेस्क्यू किए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है। पीएम मोदी के वनतारा में बिताए हुए समय का वीडियो और फोटो सामने आया है। जिसमें वह शेरों के बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।


पीएम मोदी ने शावकों को गोद में उठाया और उन्हें दूध पिलाकर दुलारते हुए नजर आए। वनतारा में पीएम मोदी एशियाई शेर, सफेद शेर, क्लाउडेडल लेपर्ड, कैराकल और अन्य प्रजाति के जानवरों के बच्चों के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने शेर के बच्चों को खाना भी खिलाया। पीएम मोदी ने जिस सफेद शेर के बच्चे को खिलाया उसका जन्म वनतारा में हुआ था। उसकी मां को रेस्क्यू करके वनतारा लाया गया था।


आपको बता दें कि पीएम मोदी वनतारा स्थित वन्यजीव अस्पताल गए और वहां जंगली जानवरों के इलाज के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां जानवरों की एमआरआई, सिटी स्कैन, आईसीयू आदि के इंतजाम हैं। इसके साथ ही एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी और दांत के इलाज समेत लगभग हर विभाग है। पीएम ने यहां अस्पताल के MRI रूम का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने इसके वनतारा का दौरा भी किया, जिसमें वह जानवरों के बीच में पहुंचे। इस दौरान जानवरों को सहलाया। पीएम शेर और तेंदुए के नजदीक जाकर बैठे और जानवरों को दुलारा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें