ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

PM Modi Message To The Nation: आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के नाम प्रधानमंत्री का संदेश

PM Modi Message To The Nation: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे.

PM Modi Message To The Nation
देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi Message To The Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला संबोधन होगा। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी पूरे देश को पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी देंगे। 


दरअसल, बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 बेगुनाह लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से पूरा देश हिल गया था। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले को चैलेंज के रूप में लिया और शुरूआती जांच में पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद पाक के खिलाफ कई सख्त फैसले ले लिए।


सबसे पहले सिंधु जल समझौते को स्थगित किया और इसके बाद पाकिस्तान पर हर वह स्ट्राइक किया जिससे उसकी कमर टूट जाए। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में ड्रोन से हमले किए। जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को मिसाइल से उड़ा दिया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों में हमले किए जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 


लगातार जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और अमेरिका से सीजफायर की शिफारिश कर दी। पाकिस्तान की मध्यस्ता के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध विराम का एलान हुआ। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए है। भारतीय सेना ने हर दिन पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कदम की जानकारी दी। अब प्रधानमंत्री पूरे देश को आज रात 8 बजे संबोधित करेंगे और देशवासियों को भारत की अगली रणनीति की जानकारी दे सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें