ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सियासी घमासान के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार, क्या महाराष्ट्र में बदलेगा खेल?

DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान और सरकार गठन पर बरकरार सस्पेंस के बीच आज एनसीपी चीफ शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. संसद भवन में दोनों की मुला

सियासी घमासान के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार, क्या महाराष्ट्र में बदलेगा खेल?
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान और सरकार गठन पर बरकरार सस्पेंस के बीच आज एनसीपी चीफ शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. संसद भवन में दोनों की मुलाकात होगी. वैसे तो शरद पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर होगी लेकिन इस मुलाकात को महाराष्ट्र में जारी सरकार गठन की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है.


वहीं सरकार गठन के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही शिवसेना ने शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात को सामान्य बताया है. संजय राउत से जब मोदी-पवार की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘देश के प्रधानमंत्री से कोई मिलता है तो कोई खिचड़ी पकती है? मोदी देश के पीएम हैं, उनसे कोई भी मिल सकता है.’


उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में किसानों का बड़ा मुद्दा है. राज्य के हालात के बारे में शरद पवार को पता है. शरद पवार पीएम मोदी से मिलकर राज्य के किसानों की हालत के बारे में बातचीत करेंगे.’ संजय राउत ने कहा कि, ‘हमने पवार से कहा है कि आप पीएम मोदी से मिलें और राज्य के किसानों के लिए मदद मांगे.’



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें