ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

PM Narendra Modi: ‘भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी’ आदमपुर एयरबेस में वायुसेना के जवानों से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंच गए और वायुसेना के जवानों मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा की और कहा कि भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा.

PM Narendra Modi
ऑपरेेशन सिंदूर के जवानों से मिले पीएम मोदी
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वह सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से रवाना होकर भारतीय वायुसेना के इस महत्वपूर्ण बेस पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक वायुसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री मोदी ने एयरबेस पर वायुसेना के पायलटों, तकनीकी स्टाफ और सैनिकों से संवाद किया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद किए गए भारतीय वायुसेना अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने स्वयं इन वीर जवानों से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसे उन्होंने आज पूरा किया।


तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के जवानों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुलाकात को लेकर ट्वीट भी किया और लिखा, "आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।"


प्रधानमंत्री की यह यात्रा पाकिस्तान के उस झूठे दावे को भी खारिज करती है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को हमले में तबाह कर दिया है। पीएम मोदी का विमान जब सुरक्षित रूप से इसी एयरबेस पर उतरा, तो यह स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान का दावा पूरी तरह से निराधार और झूठा था।


बता दें कि आदमपुर एयरबेस भारत के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों मिग-29 का मुख्य बेस है और यह पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित होने के कारण रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। यह एयरबेस किसी भी स्थिति में दुश्मन पर तेज़ी से जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता रखता है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें