Hindi News / india / प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं: बंगाल दौरे के दौरान नमकीन दुकान पर पहुंचे...

प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं: बंगाल दौरे के दौरान नमकीन दुकान पर पहुंचे PM मोदी, 10 रुपये की खाई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में 10 रुपये की झालमुड़ी खाई। दुकानदार से मजाकिया अंदाज में बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 19, 2026, 8:45:33 PM

पश्चिम बंगाल

Jhal Muri Break in Jhargram! - फ़ोटो सोशल मीडिया

WEST BANGAL: पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होगा। इसके नतीजे 4 मई को आएंगे। विधानसभा चुनाव के 4 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरान पर पहुंचे। जहां झाड़ग्राम स्थित एक नमकीन की दुकान पर जाकर उन्होंने दस रुपये की झालमूड़ी खाई। 


झालमुड़ी वाले ने पीएम मोदी से पूछा कि आप प्याज खाते हैं। तब उन्होंने जवाब दिया कि हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं खाता। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। झालमुड़ी वाले और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से इसे शेयर किया गया जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया।  दुकानदार और पीएम मोदी के बीच क्या बातचीत हुई आईए बताते हैं।


पीएम मोदी झाड़ग्राम के एक नमकीन दुकान पर पहुंचते हैं और दुकानदार से कहते हैं कि भाई, हमें अपने यहां का झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार कहता है: आइए सर बिल्कुल।

पीएम मोदी पूछते हैं: कितने का होता है झालमुड़ी

दुकानदार कहता है: आप कितने का खाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा : नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है?


दुकानदार ने कहा: 10 रुपए का और 20 रुपए का।

पीएम मोदी कहते हैं: जो भी है बना दो।

दुकानदार ने कहा: ठीक है


जिसके बाद प्रधानमंत्री जेब से पैसे निकालते हुए कहते हैं, कितना 10 रुपए देना है, ये लो

अरे नहीं सर यह कह जब दुकानदार पैसा नहीं लेना चाह रहा था तब पीएम उसे 10 रुपये देते हैं

फिर दुकानदार पूछता है : प्याज खाते हैं आप

तब पीएम मोदी कहते हैं कि हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता।