ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

PM Kisan Yojana 22nd Instalment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बावजूद कई किसानों के खाते में अब तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी भुगतान अटकने से किसान परेशान हैं। ऐसे में जानना जरूरी

कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Kisan Yojana 22nd Instalment: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद भी कई लाभार्थियों के खाते में अब तक पैसा नहीं पहुंच पाया है। सरकार ने 13 मार्च को इस किस्त के तहत 2 हजार रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को राहत मिली। लेकिन इसके बावजूद ऐसे भी कई किसान हैं, जो अभी तक इस राशि का इंतजार कर रहे हैं।


चौंकाने वाली बात यह है कि इन किसानों में कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने समय पर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है, बैंक डिटेल्स अपडेट कर दी हैं और योजना से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन भी किया है। इसके बावजूद उनके खाते में पैसा नहीं आने से उनके मन में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है।


दरअसल, किस्त अटकने के पीछे कई छोटे-छोटे कारण हो सकते हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। सबसे आम समस्या बैंक डिटेल्स में गलती की होती है। अगर खाता नंबर या आईएफएससी कोड में जरा सी भी त्रुटि हो, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता। इसके अलावा अगर बैंक खाते का ई-केवाईसी अधूरा है, तो भी भुगतान अटक सकता है।


भू-सत्यापन यानी जमीन से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी या अधूरी जानकारी भी एक अहम वजह बन सकती है। कई बार किसानों द्वारा दी गई जमीन की जानकारी सिस्टम में सही तरीके से अपडेट नहीं होती, जिसके कारण किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा पात्रता से जुड़े नियम भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अगर कोई किसान सरकारी नौकरी में है, इनकम टैक्स देता है या उसे अधिक पेंशन मिलती है, तो वह इस योजना के लिए अयोग्य माना जाता है और उसकी किस्त रोक दी जाती है।


अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा [pmkisan-ict@gov.in](mailto:pmkisan-ict@gov.in) पर ईमेल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। ईमेल भेजते समय अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और समस्या का पूरा विवरण साफ-साफ लिखना जरूरी है, ताकि संबंधित अधिकारी आपकी समस्या को जल्दी समझकर उसका समाधान कर सकें।


ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कई बार तकनीकी कारणों, जैसे सर्वर अपडेट, डेटा वेरिफिकेशन या बैंकिंग प्रक्रिया में देरी के कारण भी पैसा आने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय कुछ समय का इंतजार करना बेहतर होता है, क्योंकि प्रक्रिया पूरी होते ही राशि स्वतः खाते में ट्रांसफर हो जाती है।


इसके साथ ही किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद “Farmer Corner” में “Beneficiary Status” का विकल्प मिलेगा। यहां अपनी राज्य, जिला और गांव की जानकारी भरते ही पूरी डिटेल सामने आ जाती है। इससे यह साफ हो जाता है कि आपकी किस्त जारी हुई है या किसी कारण से अटकी हुई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें