ब्रेकिंग
पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारातपटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात

PM Kisan 19th Installment: खाते में आने वाले हैं खटाखट दो-दो हजार, 31 जनवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने वाले हैं. जिन किसानों ने अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराया है वह जल्द से जल्द करा लें.

pm kisan
किसान जल्द करा लें केवाईसी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Pm Kisan 19th Installment: देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जल्द ही जारी कर देंगे। पीएम मोदी द्वारा किसान सम्मान निधी की किस्त जारी करते ही करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे लेकिन 31 जनवरी से पहले किसानों को एक जरुरी काम कर लेना होगा, वरना 19वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं।


दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने वाले हैं लेकिन इस योजना का लाभ वैसे किसानों को ही मिल सकेगा जिन्होंने अपना केवाईसी अपडेट करा लिया है। बिहार में ऐसे करीब 10 हजार किसान हैं जिन्होंने अपना केवाईसी अपटेड नहीं कराया है। 31 जनवरी से पहले अगर इन किसानों ने अपना केवाईसी नहीं कराया तो उनकी 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिल सकेगा। सरकार की तरफ से पत्र जारी कर सभी किसानों से 31 जनवरी तक केवाईसी करने को कहा गया है।


बता दें कि इससे पहले पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की थी। इसके साथ ही देश के 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी गई थी। तीन महीने बीतने के बाद अब देश के करोड़ों किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें