ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

PM Kisan 20th Installment: देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान वे दिव्यांगजनों के बीच उपकरण भी वितरित करेंगे। सीएम योगी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है।

PM Kisan 20th Installment
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त पूरे देश के किसानों को जारी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बनौली स्थित जनसभा स्थल से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे जनसभा स्थल बनौली (सेवापुरी) पहुंचेंगे। पीएम मोदी लगभग तीन घंटे का प्रवास वाराणसी में करेंगे। मंच से किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने के साथ ही वे दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण भी वितरित करेंगे। 


एलिम्को की ओर से 216 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 400 हियरिंग डिवाइस और 500 व्हीलचेयर वितरण के लिए चयनित लाभार्थियों को उपकरण सौंपे जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दो दिनी काशी प्रवास पर सोमवार को पहुंचे और मंगलवार को सभा स्थल बनौली का निरीक्षण किया। 


सीएम ने सभा पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था और बारिश से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम सत्येंद्र कुमार को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों के लिए अलग से सड़क बनाई जाए, जिससे उन्हें जनसभा स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। साथ ही वैकल्पिक मार्ग और बारिश की स्थिति में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की भी योजना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें