ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

PM Internship Scheme : युवाओं को बड़ा तोहफा, PM Internship Scheme लास्ट डेट बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई;

PM Internship Scheme : सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब आप 31 मार्च तक पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। पहले इस योजना में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 रखी गई थी

PM Internship Scheme
PM Internship Scheme
© file photo
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Internship Scheme :  केंद्र सरकार  युवाओ को लेकर हर दिन कोई न कोई पहल करती ही रहती है। इसी कड़ी में अब जो खबर सामने आई है। यह युवाओं को क़ाफी राहत दे सकती है। खबर यह है कि अगर आपने पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो अभी भी आपके पास अवसर है। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है ?


दरअसल, सरकार ने  पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। पहले पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 रखी गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है। इस स्कीम में आप घर बैठे ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।


जानकारी हो कि, इस स्कीम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। अगर आप पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।


स्टेप 1- सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर, जानकारी भरें।

स्टेप 3- इसके बाद दिए गए, लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर, लॉगिन करें।

स्टेप 4- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर, सभी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5- अंत में आपको फॉर्म जमा कर, भविष्य के लिए पेज सेव करना होगा।


अगर आप इस स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसमें मांगी गई योग्यता को समझ लें। इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 21 से 24 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही इस स्कीम में 10वी, 12वी, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।


आपको बताते चलें कि, पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024-25 में की थी। इस स्कीम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इसके साथ ही उनके करियर को नई दिशा देना भी है। जो भी आवेदनकर्ता स्कीम के तहत चुना जाएगा, उसे 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें