ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

South Sudan Plane Crash: दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत, मृतकों में एक भारतीय भी शामिल

South Sudan Plane Crash: दक्षिण सूडान के यूनिटी स्टेट में तेल कर्मियों को ले जा रहा छोटा विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है।

South Sudan Plane Crash
प्लेन क्रैश में 20 लोगों की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

South Sudan Plane Crash: दक्षिण सूडान के यूनिटी स्टेट में तेल कर्मियों को ले जा रहा छोटा विमान बुधवार को अपने तेल क्षेत्र हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय भी है। बताया जा रहा है कि विमान में 21 लोग सवार थे, जिसमें चमत्कारिक रूप से सिर्फ एक यात्री बच सका। यह विमान चीनी तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी से जुड़ा था।


बताया जा रहा है कि दक्षिणी सूडान के यूनिटी राज्य में एक तेल क्षेत्र के पास विमान उड़ान भरने के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा जा रहा था। सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने बताया कि विमान में 21 लोग सवार थे। इसमें दो पायलट भी शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में सवार ज्यादातर लोग तेल कंपनी के कर्मचारी थे। वहीं मरने वालों में दो चीनी नागरिक और एक भारतीय भी हैं।


दक्षिण सुडान के तेल मंत्री पुओटकांग चोल ने पत्रकारों से बात करते हुए इस घटना पर दुख जताया है। वहीं दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने परिवहन मंत्रालय को इस घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्घटना न केवल पूरे देश बल्कि तेल उद्योग के लिए भी एक बड़ा झटका है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें