ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

देश के कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी, 2 जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन

PATNA : भारत में कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. 2 जनवरी को देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ड

देश के कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी, 2 जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  भारत में कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. 2 जनवरी को देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ड्राई रन होगा. यानी कि यानी शनिवार से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया जाएगा.


अबतक देश के 4 राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था. जिसमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में किया गया था. चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे, जिसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बैठक में ये फैसला लिया कि 2 जनवरी को देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ड्राई रन होगा.


केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए तैयार रहने को कहा है. स्वास्थ्य सचिव सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्चस्तरीय मीटिंग कर रहे हैं. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कई शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया.


स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों को चिन्हित करना होगा. इन दो शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो. साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल ऐप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा. ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होती है, उन्हें SMS भेजा जाएगा. उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें