Hindi News / india / छोटे कपड़े पहनकर बहू बनाती थी रील, तंग आकर सास-ससुर ने उठा लिया...

छोटे कपड़े पहनकर बहू बनाती थी रील, तंग आकर सास-ससुर ने उठा लिया बड़ा कदम, सालभर पहले की थी बेटे की शादी

इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर ही बेटा लड़की के संपर्क में आया था। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी रचा ली। जब बहू घर आई तो छोटे कपड़े पहनकर रील बनाने लगी जो सास-ससुर को अच्छा नहीं लगता था। दोनों ने बड़ा कदम उठा लिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2026, 6:32:48 PM

हरियाणा न्यूज

बेटा भी लेता था बहू का पक्ष - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: छोटे-छोटे कपड़े पहनकर बहू इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी। जो सास-ससुर को पसंद नहीं था। बहू की आधुनिक जीवनशैली को लेकर घर में विवाद होने लगा। जब सास-ससुर बहू को रील्स बनाने से मना करते थे तब घर में झगड़ा होने लगता था। रोज दिन के झगड़े से तंग आकर सास-ससुर ने ऐसा कदम उठा लिया कि इलाके के लोग भी दंग रह गये। इस घटना की चर्चा इलाके में होने लगी है। 


दरअसल मामला हरियाणा के पानीपत में सोशल मीडिया और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर बहू और सास-ससुर के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद दंपति ने कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हरियाणा के पानीपत से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया और पारिवारिक विवाद के बीच एक दंपति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बहू की जीवनशैली और लगातार घरेलू विवाद से परेशान होकर सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मामला पानीपत के नारा गांव का है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी पत्नी 44 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। दोनों के इकलौते बेटे आशीष की शादी करीब 15 महीने पहले दिल्ली निवासी स्नेहा से हुई थी। बताया जाता है कि आशीष की मुलाकात स्नेहा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से जनवरी 2025 में शादी कर ली।


परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही बहू की आधुनिक जीवनशैली को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि स्नेहा छोटे कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम रील बनाती थी, जो सास-ससुर को पसंद नहीं था। जब वे उसे इस बात के लिए टोकते थे तो घर में झगड़ा होने लगता था। परिवार के लोगों का यह भी आरोप है कि बहू अक्सर सास-ससुर के साथ अभद्र व्यवहार करती थी और मारपीट तक करती थी।


ससुराल पक्ष का कहना है कि राजेश और सुमन इस बात से भी बेहद आहत थे कि उनका बेटा हमेशा पत्नी का पक्ष लेता था और माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक बार फिर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद दुखी होकर दंपति ने सल्फास खा लिया।


दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक राजेश के भाई की शिकायत पर बहू स्नेहा, उसकी मां, पिता और बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।