ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam terror attack: पहलगाम हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, PM मोदी ने NSA अजीत डोभाल के साथ की इमरजेंसी मीटिंग

Pahalgam terror attack Live updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी ने बैठक की है।

Pahalgam terror attack Live updates
पहलगाम हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, PM मोदी ने NSA अजीत डोभाल के साथ की इमरजेंसी मीटिंग
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam terror attack Live updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना आतंकियों की तलाश में जुट गई है। आर्मी के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ-साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से लौटते ही पहलगाम आतंकी हमले को लेकर स्थिति का जायजा लिया। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर और विदेश सचिव (FS) के साथ आपात बैठक की और पूरे हालात की जानकारी ली।


पीएम मोदी ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और घायलों को तुरंत हरसंभव मदद दी जाए। आपको बता दें कि इस आतंकी हमले के कारण पीएम मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में ही समाप्त करके स्वदेश लौटने का फैसला किया। पीएम मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके देश लौट आए। आपको बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें