ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान- 'हम भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते'

Pahalgam Terror Attack: न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे रहे पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि, हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते हैं।

Pahalgam Terror Attack
पाकिस्तान की निकली हेकड़ी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पूरा देश गुस्से में हैं। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाये हैं, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर बेहुदा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमला भारत ने खुद किया है और पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।


रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते, लेकिन अगर युद्ध के हालात बने तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा। भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।" उन्होंने ये भी कहा कि सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक से संपर्क करेगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उस पर अटैक कर सकता है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत को चेतावनी दी जा रही है। 


एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रूस या चीन या यहां तक कि पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं और वे एक जांच दल भी गठित कर सकते हैं, जिसे जांच का यह काम सौंपा जाना चाहिए कि भारत या मोदी झूठ बोल रहे हैं या वह सच बोल रहे हैं। एक अंतरराष्ट्रीय दल को पता लगाने दें।’’

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें