ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Pahalgam Terror Attack: ढाबे वाले की गलती ने बचा ली 11 लोगों की जान, पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों की आपबीती

Pahalgam Terror Attack: इस आपबीती को जान आप इस बात पर यकीन करने लग जाएंगे कि अगर आपकी किस्मत अच्छी होगी तो आप मौत के मुंह से बचकर भी वापस आ सकते हैं.

Pahalgam Terror Attack
पर्यटकों का समूह
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए कायराना आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है. इस हमले में दर्जन भर लोग घायल हो गए. पहलगाम घूमने गए पर्यटकों में 11 लोगों का समूह ऐसा भी था, जो ढाबे वाले की गलती की वजह से बच गए. ये सभी केरल के रहने वाले बताए जाते हैं. दोपहर के इनके लंच में ढाबे वाले ने गलती से नमक ज्यादा डाल दिया था.


जिसके बाद वह दोबारा लंच तैयार करके देने की जिद पर अड़ गया. इसी क्रम में इस समूह को देर हुई और ये आतंकियों की गोली का शिकार होने से बच गए. परिवार के इस ग्रुप में लावन्या, उसके पति, तीन बच्चे, सास-ससुर, चचेरी बहन और उनका परिवार शामिल था. लावन्या ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि हम लोगों ने पहलगाम के लिए दो दिन की ट्रिप की योजना बनाई क्योकि हम इस जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते थे.


हम ऊपर की तरफ जा रहे थे और घटना की जगह से 2 किलोमीटर दूर थे. इसी बीच हम एक ढाबे पर लंच करने के लिए रुके. ढाबे वाले ने मटन में नमक ज्यादा डाल दिया था. जिसके बाद वह दोबारा ऑर्डर तैयार करने लगा. मेरे पति ने भी इस दौरान कहा कि आज तो लंच करके ही यहाँ से निकला जाएगा. जब हम दोबारा लंच करने बैठे तो हमने 10-20 घोड़ों को नीचे की तरफ भागते देखा.


पहले तो हमें लगा कि यह शायद भूस्सखलन की वजह से होगा. हमने फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाने का फैसला किया मगर नीचे आ रहे कुछ वाहनों में बैठे लोगों ने हमें ऊपर ना जाने की सलाह दी. किसी ने हमें बताया कि CRPF और पर्यटकों के बीच बहस हो गई है. कुछ देर बाद हमने ऊपर से एक महिला को CRPF के साथ आते देखा, वह रो रही थी. हम समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ है. हमने इसके बाद ऊपर ना जाने का फैसला किया. नीचे आकर जब हमने न्यूज देखा तो हमें समझ में आया कि हम लोग कितने भाग्यशाली थे.


बताते चलें कि ढाबे वाली की गलती और पति की जिद ने लावन्या और उनके साथ 10 लोगों की जान बचा ली. अनजाने में ही सही. फिलहाल लावन्या और उनका यह परिवार श्रीनगर से केरल के लिए रवाना हो चुके हैं.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें