ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: 'जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए', फूट-फूटकर रोते हुए CM सैनी से बोली लेफ्टिनेंट विनय की बहन

Pahalgam Terror Attack: विनय नरवाल की बहन ने रोते हुए सीएम से कहा-जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए। इस पर सीएम सैनी ने भरोसा दिलाया। वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा।

Pahalgam Terror Attack
फूट-फूटकर रोईं विनय नरवाल की बहन
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों के हमले में जान गंवाने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को करनाल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे और विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के साथ हरियाणा सरकार खड़ी है। हमला करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सीएम सैनी ने परिवार से मुलाकात की तो बहन सृष्टि फूट-फूट कर रोने लगी और कहा कि कोई नहीं आया वहां पर, वो जिंदा था, अगर आर्मी होती तो वो बच सकता था, कोई भी नहीं आया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने रोते हुए कहा कि आई वॉंट देम टू बी डेड (मैं चाहती हूं वो आतंकी जिंदा न रहे) जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए। इस पर सीएम सैनी ने भरोसा दिलाया। वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला किया गया है, जिससे मानवता को नुकसान पहुंचाया है। जिन्होंने यह हमला किया है, वो बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोग इस प्रकार का कार्य करने का साहस न जुटा सकें।


आपको बता दें कि करनाल के सेक्टर-7 में रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल छुट्टी पर थे।  विनय और हिमांशी हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को जब वे बैसारन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें