ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Pahalgam Terror Attack: “सरकार हमें विश्वास में लेकर आगे की योजना बताए”, कांग्रेस के जयराम रमेश के बयान पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश की मांग है कि भारत सरकार विपक्ष को यह बताए कि पहलगाम हमले को लेकर भारत सरकार आगे क्या कार्रवाई करने जा रही है. इस मांग के बाद लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी.

Pahalgam Terror Attack
जयराम रमेश और नरेंद्र मोदी
© google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश के तमाम राजनीतिक दल पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कारवाई की मांग कर रही है. कुछ दिनों पहले इसे लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी. इस मामले में कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने अब कहा है कि “देश में इस समय जबरदस्त एकता का माहौल है और यही समय है दुश्मनों को सही सबक सिखाने का. सरकार हमें अपने विश्वास में ले और आगे की योजना की जानकारी दे.”


जयराम रमेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने कहा है कि “कांग्रेस को योजना की जानकारी देने का मतलब है पाकिस्तान को जानकारी देना.” वहीं एक यूजर ने लिखा है कि “आपके नेता पाकिस्तान की भाषा ज्यादा बोलते पाए जाते हैं. ऐसे में हम कैसे मान लें कि आप सरकार के भरोसे को तोड़ेंगे नहीं, आप लोगों ने तो सर्जिकल स्ट्राइक तक के सबूत की मांग भारत सरकार से कर दी थी.


बताते चलें कि पहलगाम हमले के बाद से देश भर में बदले को लेकर आक्रोश है. ये बात तो सभी जानते हैं कि आने वाले समय में भारत सरकार पाकिस्तान और इसके पाले गए आतंकवादियों के खिलाफ कुछ ऐतिहासिक करने जा रही है और कांग्रेस इसी योजना के बारे में पहले से जानकारी लेना चाहती है. हालांकि, इस पार्टी को यह पता ही नहीं कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सरकार आप पर तभी भरोसा दिखलाएगी, जब आप भरोसे के लायक रहेंगे.


बात जहाँ तक कांग्रेस और इसके नेताओं की है तो सभी इस बात से भली भांति परिचित हैं कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास इस मामले में अच्छा नहीं रहा है. इस विषय पर एक यूजर ने X पर यह लिखा की “अगर हम चाहते कि इन योजनाओं की जानकारी आपको मिले, तो हम आपको सत्ता में लाते. मगर आपकी पार्टी ने यह बार-बार साबित किया है कि आप लोग इस काबिल हैं ही नहीं.”

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें